फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   transfermer

29 नए ट्रांसफार्मरों से चकाचौंध होगा रामपुर नगर परिषद

Sun, 23 Aug 2020 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में जल्द ही 29 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे क्षेत्र के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं से निजात मिल जाएगी। वहीं, बिजली के अघोषित कटों और कई घंटों तक विद्युत बाधित रहने की समस्या का भी जल्द समाधान होगा। नप क्षेत्र में विद्युत बोर्ड 29 नए ट्रांसफार्मर स्थापित करेगा, जिनसे उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल पाएगी। वहीं, अब कोटला में निर्माणाधीन फीडर से रामपुर को सीधी विद्युत आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

गौर हो कि रामपुर नगर परिषद का दायरा दो नए वार्ड डकोलढ़ और खनेरी को जोड़कर काफी बढ़ गया था। हालांकि इन दो वार्डों में अभी तक पुराने ढर्रे के तहत ही विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। नप क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के लिए कुल 40 ट्रांसफार्मर कार्य कर रहे हैं, जबकि उपभोक्ताओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में विद्युत संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बोर्ड प्रबंधन एकीकृत विद्युत विकास योजना के तहत नप क्षेत्र में 29 नए ट्रांसफार्मर स्थापित कर रहा है, इनमें से 18 ट्रांसफार्मर चार्ज हो चुके हैं, जबकि अन्य का कार्य अंतिम चरण पर है। कोटला से रामपुर के लिए आने वाली लाइन जो झाकड़ी, रतनपुर और अन्य क्षेत्रों से होकर गुजरती है, उससे भी उपभोक्ता काफी परेशानी झेल रहे हैं। उक्त क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर रामपुर की बिजली भी कट जाती थी, लेकिन अब कोटला में तैयार हो रहे फीडर से यह समस्या समाप्त हो जाएगी। इस फीडर के बनने से रामपुर के लिए कोटला से सीधी एक्सप्रेस लाइन बिछेगी और वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। यही नहीं नोगली से भी रामपुर के लिए आने वाली विद्युत आपूर्ति के लिए 66/22 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इस योजना के पूरा होने के बाद रामपुर नप क्षेत्र के उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड रामपुर के एक्सईएन वरुण शर्मा ने बताया कि आईपीडीएस योजना के तहत रामपुर नप क्षेत्र में 29 ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं। कोटला में डेडिकेटिड फीडर बनकर तैयार हो रहा है और अब एक्सप्रेस लाइन के तहत रामपुर में विद्युत आपूर्ति पहुंचेगी। नोगली से भी रामपुर को मुहैया करवाई जा रही विद्युत आपूर्ति को बेहतर करने के लिए 66/22 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। नप क्षेत्र में अब विद्युत संबंधी समस्याएं न के बराबर रह जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed