फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Training provided to women employees

Rampur Bushahar News: महिला कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Tue, 19 May 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Training provided to women employees
रोहडू में नगर परिषद चुनाव के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण देते एसडीएम। संवाद
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत मंगलवार को चांशल सम्मेलन कक्ष में सभी नौ वार्डों के लिए नियुक्त महिला मतदान कर्मचारियों का अंतिम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी (एमसी) एवं उपमंडलाधिकारी रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए महिला कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि नगर परिषद रोहड़ू चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर महिला कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया का संचालन करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को मतदान दिवस की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि मतदान के दौरान प्रत्येक दो घंटे के अंतराल पर मतदान प्रतिशत की रिपोर्टिंग की जाएगी, जिसके अंतर्गत सुबह 9 बजे, 11 बजे, दोपहर 1 बजे और अंतिम रिपोर्ट अपराह्न 3 बजे प्रस्तुत की जाएगी।

रोहडू में नगर परिषद चुनाव के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण देते एसडीएम। संवाद

रोहडू में नगर परिषद चुनाव के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण देते एसडीएम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article