फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Training program on AIDS in Saraswati Nagar College

Rampur Bushahar News: सरस्वतीनगर काॅलेज में एड्स पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

Wed, 04 Dec 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Training program on AIDS in Saraswati Nagar College
सरस्वतीनगर कालेज में ट्रेनिंग प्रोग्राम
प्रशिक्षण शिविर में 10 कालेजों के 44 प्रतिभागियों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में बुधवार को प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान की अध्यक्षता में चीफ मेडिकल ऑफिसर शिमला की ओर से रेड रिबन क्लब ने प्रशिक्षण शिविर लगाया। शिविर का आयोजन हिमाचल प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के तत्वावधान में किया गया। प्रशिक्षण देने के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला से रमिंदर मनचंदा, काउंसलर राकेश भारद्वाज उपस्थित रहे। रेड रिबन क्लब की नोडल ऑफिसर डॉ. पूनम चौहान ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रशिक्षण शिविर में सरस्वतीनगर महाविद्यालय के अतिरिक्त 10 अन्य महाविद्यालयों से रेड रिबन क्लब के एक-एक नोडल ऑफिसर और तीन-तीन विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिविर में 10 काॅलेज के कुल 44 प्रतिभागी शामिल हुए। रमिंदर मनचंदा ने एचआईवी-एड्स पर अपनी पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन से सभी को जागरूक किया। उन्होंने एड्स होने के कारण, बचाव के तरीके और थेरेपी के बारे में बताया। राकेश भारद्वाज ने एचआईवी एड्स के प्रति समाज में फैली हुई भ्रांति और रोकथाम के तरीकों पर लोगों को जागरूक किया। अंत में विज्ञान संकाय के छात्र मोहित ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed