{"_id":"67a352d986ecd9c9b3078ddf","slug":"training-camp-started-in-primary-schools-of-education-block-sarahan-in-jhakri-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-129362-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अभिभावकों को बच्चों की देखभाल के टिप्स दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अभिभावकों को बच्चों की देखभाल के टिप्स दिए
विज्ञापन
झाकड़ी में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद अभिभावक। संवाद
झाकड़ी में शिक्षा खंड सराहन की प्राथमिक स्कूलों में प्रशिक्षण शिविर शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शिक्षा खंड सराहन के तहत खंड की प्राथमिक पाठशालाओं में प्री-प्राइमरी में पढ़ रहे बच्चों की माताओं को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को दो दिवसीय खंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। कार्यक्रम में 23 स्कूलों के अभिभावकों ने भाग लिया। शिविर का शुभारंभ झाकड़ी स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद नेगी, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी केवल राम गुप्ता और केंद्र मुख्य शिक्षक झाकड़ी भारत भूषण चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में अभिभावकों को बच्चों की देखभाल के टिप्स दिए गए। अरविंद नेगी और केवल राम गुप्ता ने सभी माताओं से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. ओम प्रकाश नेगी ने माताओं के साथ दो दिन में प्रशिक्षण में सिखाई जाने वाली गतिविधियों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में पहले चरण में राज्य भर के 3,391 प्राथमिक विद्यालयों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू की हैं। पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न जिलों में चरणबद्ध तरीकों से प्री-प्राइमरी की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। वर्तमान में राज्य में 6,028 पाठशालाओं में प्री-प्राइमरी कक्षाएं चलाई जा रही हैं। करीब 50,158 बच्चे इन कक्षाओं में औपचारिक शिक्षा में प्रवेश करने से पहले मानसिक, शारीरिक और मौद्रिक रूप से अपने आपको तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2010 के अनुरूप सरकार और विभाग प्रारंभिक शिक्षा में व्यापक सुधार कर रही है और माताओं को दिया जा रहा यह प्रशिक्षण भी उसी की एक कड़ी है। उन्होंने हाल ही में असर की रिपोर्ट में पूरे देश में हिमाचल प्रदेश के प्रथम स्थान पर रहने पर कहा कि सरकार, विभाग और अध्यापक वर्ग निरंतर प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा का स्तर सुधारने की दिशा में अपने अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। वहीं, शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए प्रदेश में किए जा रहे व्यापक प्रयासों के लिए सभी ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और उच्चाधिकारियों का आभार जताया है। इस मौके पर शेर सिंह ठाकुर, गीता नेगी, अनिता कुमारी, रोहन, सतपाल सहित अन्य मौजूद रहे।