{"_id":"689494ab964881fee307cb2d","slug":"traffic-on-nh-could-not-be-restored-even-on-the-third-day-in-skiba-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-141096-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्कीबा में तीसरे दिन भी एनएच पर यातायात नहीं हो पाया बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्कीबा में तीसरे दिन भी एनएच पर यातायात नहीं हो पाया बहाल
विज्ञापन
रिब्बा नाले में बाढ़ आने से एनएच पांच पर बड़ी-बड़ी चट्टानें हटाना बनी चुनौती
बीआरओ की पांच मशीनें और 50 मजदूर एनएच बहाल करने में जुटे
सात ग्रामीण रूटों पर भी निगम की बसों की आवाजाही बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
पूह (किन्नौर)। रिब्बा नाले में बाढ़ आने से स्कीबा में एनएच-पांच पर तीसरे दिन भी यातायात ठप रहा। यातायात बाधित होने से पूह खंड की 27 पंचायतों समेत काजा-स्पीति का रिकांगपिओ मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह से कटा हुआ है। रिब्बा नाले में बाढ़ आने से एनएच पांच में बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरी हैं, जिन्हें हटाना सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को चुनौती बना हुआ है। 20 मीटर सड़क का हिस्सा पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गया है। बड़ी-बड़ी चट्टानों को ब्लास्ट कर हटाया जा रहा है और समय लग रहा है। ऐसे में एनएच-पांच बाधित होने से पूह, काजा और स्पीति की ओर से तीन दिन से यातायात ठप पड़ा हुआ है। हालांकि, पथ परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से लोगों की सुविधा के लिए बसों को ट्रांसमिट किया जा रहा है ताकि लोगों को आवाजाही के लिए सुविधा मिल सके। वहीं, पूह खंड के ग्रामीण रूटों पर भी तीन दिन से निगम की बसें न चलने से ग्रामीण परेशान हैं। करीब सात रूटों पर निगम की बसें बंद हैं। हांगो, नमज्ञा, रोपावैली, नेसंग, कुन्नोचारंग, रिब्बा, रिस्पा और मूरंग रूट पर निगम की बसें नहीं दौड़ पा रही हैं। ग्रामीणों की दुश्वारियां बरकरार हैं। उधर, बीआरओ के ओसी पोवारी प्रदीप कुमार का कहना है कि बड़ी-बड़ी एनएच पांच पर भारी भरकम बड़ी-बड़ी चट्टानें आई हैं। ब्लास्टिंग कर चट्टानों को तोड़ा जा रहा है। पांच मशीनें और 50 मजदूर एनएच को बहाल करने में जुटे हुए हैं।