फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   traffic jam

बड़े वाहनों की आवाजाही से घंटों जाम की समस्या झेल रहे लोग

Sat, 07 Dec 2019 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
traffic jam
बढ़ते ट्रैफिक की समस्या से जगातखाना में लग रहा जाम। - फोटो : RAMPUR-HP
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। नेशनल हाईवे पांच डकोलढ़ के पास बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए ठप होने से भारी वाहनों को वाया वजीर बावड़ी-झाकड़ी होकर तो भेजा जा रहा है, लेकिन बेहतर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था न होने से लोग घंटों जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, सड़क के दोनों ओर पार्क किए गए वाहनों से भी समस्या और अधिक होती जा रही है। ऐसे में सड़क पर पैदल चलने वाले राहगीर और स्कूली बच्चे भी समस्याओं से दो चार हो रहे हैं। हालांकि यात्रियों और लोगों की सुविधाओं को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने थाना प्रभारी को सतलुज नदी के किनारे की ओर पार्क हुए वाहनों को सख्ती से हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि बीते वीरवार को रामपुर के साथ लगते डकोलढ़ क्षेत्र में एनएच पांच धंसने से उक्त मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर अगले चार दिन तक प्रतिबंध लगाया गया है। वाहनों को शिमला से किन्नौर, ज्यूरी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहनों को वाया वजीर बावड़ी-झाकड़ी मार्ग होकर भेजा जा रहा है। इसके चलते निरमंड उपमंडल के ब्रौ, जगातखाना और चाटी क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। दो दिन से क्षेत्र में लोगों को एक से दो घंटे तक जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उक्त क्षेत्रों से हजारों लोगों, स्कूली बच्चों और कर्मचारी वर्ग का हमेशा आना जाना इसी सड़क से रहता है। जाम की समस्या के चलते उन्हें भी खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। समस्या की सबसे बड़ी वजह पुलिस प्रशासन के पास पर्याप्त स्टाफ न होना और सड़क किनारे बेतरतीब पार्क वाहन हैं। तंग सड़क पर बड़े वाहनों को आने जाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

तुनन पंचायत प्रधान देविका ने कहा कि वाहनों को पार्क करने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिसका स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। क्षेत्र के यशवंत शर्मा, धर्म सेन, बलवीर सिंह, कुशाल साहनी, राज गौतम, ओपी ठाकुर, सुरेंद्र चौहान, तरुण शर्मा, जय सिंह, यशपाल ठाकुर, इंद्रजीत कायथ, मनमोहन सिंह, दुर्गा सिंह, साहिल जिष्टू, मोहर सिंह, राजपाल सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि प्रशासन और पुलिस को चाहिए कि बेतरतीब तरीके से पार्क हुए वाहनों को यहां से हटाया जाए, ताकि जाम की स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि यह समस्या वर्षों से बनी हुई है, जिसका प्रशासन को स्थायी समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम आनी चेत सिंह ने कहा कि प्रशासन ने लोगों की सुविधा को देखते हुए स्थानीय थाना प्रभारी को सतलुज रिवर बैंक साइड में पार्क किए गए वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में सड़क से बेतरतीब पार्क किए गए वाहनों की समस्या से निजात दिलाने को जल्द ही स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed