{"_id":"65bce4fb59d3eee62c01617a","slug":"traffic-halted-on-rural-routes-including-national-highway-due-to-snowfall-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-111690-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बर्फबारी से नेशनल हाईवे सहित ग्रामीण रूटों पर आवाजाही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बर्फबारी से नेशनल हाईवे सहित ग्रामीण रूटों पर आवाजाही ठप
विज्ञापन
अब वाया धामी होकर शिमला भेजी जा रहीं निगम की बसें
रामपुर में निगम के 20 रूट पूरी तरह ठप, 28 संभावित स्थानों में भेजी जा रहीं बसें
15/20, 12/20 क्षेत्र, रोहड़ू सहित जिला मुख्यालय कुल्लू का कटा संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बर्फबारी और बारिश जहां किसानों-बागवानों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं इससे यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। इससे हजारों लोगों को आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। बर्फबारी से नेशनल हाईवे-पांच और नेशनल हाईवे-305 सहित अधिकांश ग्रामीण रूट ठप हो गए हैं, जिस कारण लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। शुक्रवार को नारकंडा और जलोड़ी में एनएच वाहनों की आवाजाही के लिए ठप रहे, जबकि 15/20, 15/20 क्षेत्र, रोहड़ू सहित अधिकतर ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई।
ऊपरी हिमाचल में बर्फबारी और बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस तो ली, लेकिन यातायात सुविधाएं अभी तक पटरी पर नहीं लौटी हैं। नेशनल हाईवे-पांच नारकंडा में तीसरे दिन भी यातायात ठप रहा। ऐसे में किन्नौर और रामपुर से शिमला की ओर बसों की आवाजाही वाया धामी रही। मशोबरा में बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिस कारण यात्रियों को अतिरिक्त सफर कर शिमला पहुंचना पड़ा। वहीं जलोड़ी जोत में भारी बर्फबारी के कारण एनएच-305 बाधित हो गया है। एनएच बाधित होने से निरमंड और आनी उपमंडल का कुल्लू जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। हजारों लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए वाया मंडी होकर सफर करना पड़ रहा है। वहीं रामपुर उपमंडल के 20 ग्रामीण रूट अभी भी अवरुद्ध चल रहे हैं। 28 रूटों पर संभावित स्थानों तक ही निगम की बसों को भेजा जा रहा है। रामपुर उपमंडल के 15/20 क्षेत्र के गानवीं से आगे सड़क बंद पड़ी है, जबकि 12/20 क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क सेरी खड्ड में बाधित हो गई है, जिस कारण क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक पंचायतें यातायात सुविधा से वंचित हैं।
इनसेट
परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान ने कहा कि बर्फबारी से एनएच-पांच और 305 बंद पड़े हैं। रामपुर से शिमला की ओर बसों को वाया धामी होकर भेजा जा रहा है। उपमंडल के 20 रूट पूरी तरह से ठप पड़े हैं, जबकि 28 रूटों पर संभावित स्थानों तक बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
इनसेट
रामपुर-रोहड़ू सड़क सुंगरी में बर्फबारी से अवरुद्ध है। ननखड़ी तहसील को जाने वाली निगम की बसों को भी बड़ाच और नागाधार तक ही भेजा जा रहा है। किन्नू की ओर जाने वाली बसों को डोबी तक भेजा जा रहा है। उपमंडल के अधिकतर ग्रामीण रूटों पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। रामपुर के ग्रामीण रूटों, कुल्लू, रोहड़ू और आनी में निगम की सात बसें फंसी हुई हैं।