{"_id":"64c7edd91c73d5f90e06a895","slug":"traffic-effected-due-to-land-sliding-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-3499-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पहाड़ी दरकने से उबाक्षेत्र की सात पंचायतों का यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पहाड़ी दरकने से उबाक्षेत्र की सात पंचायतों का यातायात ठप
Mon, 31 Jul 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई (राेहड़ू)। खालटूनाला के समीप सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पहाड़ी दरकने से उबादेश क्षेत्र की सात पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क पर वाहनों को आवाजाही ठप हो गई है। इसकी वजह से क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी दरकते ही मार्ग पर पैदल चल रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई। खलटूनाला के समीप सोमवार दोपहर तीन बजे के आसपास पहाड़ी दरक गई। इसकी वजह से वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से ठप हो गई। जहां एक ओर क्षेत्र में सेब सीजन की शुरुआत हो चुकी है, वहीं उबाक्षेत्र में जगह-जगह पर भूस्खलन हो रहा है। इसकी वजह से सड़क बार-बार अवरुद्ध हो रही है। विभाग ने मशीन तो लगाई है लेकिन भारी भूस्खलन से सड़क को खोलने में समय लग सकता है। मार्ग पर एक सप्ताह बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू ही हुई थी कि अब फिर से पहाड़ी दरकने से सड़क बंद हो गई है। बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए इस मार्ग को खोलने में काफी समय लग सकता है। ऐसे में सेब सीजन को लेकर क्षेत्र के लोग काफी चिंतित हैं।
लोक निर्माण विभाग कलबोग के सहायक अभियंता विनोद श्याम ने बताया कि देर रात तक मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग कलबोग के सहायक अभियंता विनोद श्याम ने बताया कि देर रात तक मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।