फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Trade with China via Shipki La to begin tomorrow

Rampur Bushahar News: शिपकी ला के रास्ते कल से शुरू होगा चीन से व्यापार, सुरक्षा मंजूरियां और सत्यापन प्रक्रिया पूरी

Thu, 30 Jul 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
शिपकी ला व्यापार मार्ग से जुड़ी सभी सुरक्षा मंजूरियां और सत्यापन प्रक्रिया हुई पूरी : उपायुक्त
विज्ञापन

छह साल के लंबे इंतजार के बाद फिर शुरू होगा कारोबार, 30 नवंबर तक चलेगा
जीवित पशुओं के व्यापार पर रोक रहेगी, फिलहाल क्वारंटीन केंद्र की नहीं व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ। किन्नौर का ऐतिहासिक शिपकी ला भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल के लंबे इंतजार के बाद फिर से शुरू होने जा रहा है। चीन के साथ यह व्यापार 1 अगस्त से 30 नवंबर तक संचालित होगा। कोविड-19 के कारण वर्ष 2019 से बंद पड़ा यह मार्ग किन्नौर की अर्थव्यवस्था को फिर से गति देगा। उपायुक्त अमित कुमार शर्मा ने बताया कि व्यापार से जुड़ी सभी आवश्यक सुरक्षा मंजूरियां और पूर्ववृत्त सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पहले चरण में 15 से 17 व्यापारी शिपकी ला के रास्ते चीन जाएंगे। निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी व्यापारियों को 72 घंटे के भीतर वापस लौटना होगा। भारत से चीन को 36 प्रकार की वस्तुओं का निर्यात किया जा सकेगा, जबकि चीन से भारत में 20 प्रकार की वस्तुओं का आयात संभव होगा। यह सूची डीजीएफटी और केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित है। उपायुक्त ने विश्वास जताया कि यह सीमा व्यापार स्थानीय व्यापारियों के लिए नए अवसर लाएगा और किन्नौर की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। छुप्पण व्यापार केंद्र का निर्माण 2 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इसका उद्घाटन 1 अगस्त को प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे। यह व्यापार केंद्र भविष्य में सीमा व्यापार को और गति देगा। साथ ही, यह स्थानीय व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा। अधिसूचित सूची में घोड़े, बकरी और भेड़ जैसे जीवित पशुओं के व्यापार का प्रावधान है। हालांकि, जिले में फिलहाल क्वारंटीन केंद्र नहीं होने के कारण इस सत्र में जीवित पशुओं का व्यापार नहीं होगा। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत क्वारंटीन केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। अगले तीन से चार वर्षों में इसके पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद इस मार्ग से जीवित पशुओं का व्यापार भी शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article