{"_id":"69ff8f0d5bc5f0db6b0db5ec","slug":"tourists-flock-to-the-mountains-to-escape-the-heat-with-hotels-in-kasauli-and-chail-packed-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1041-169035-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गर्मी से राहत पाने सैलानियों ने किया पहाड़ों का रुख, कसौली और चायल के होटल पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गर्मी से राहत पाने सैलानियों ने किया पहाड़ों का रुख, कसौली और चायल के होटल पैक
विज्ञापन
कसौली की ओर पर्यटक आने से सनवारा टोलप्लाजा पर लगा जाम। संवाद
कसौली के माल रोड, हेरिटेज मार्केट पर पर्यटकों का उमड़ा सैलाब,नेशनल हाईवे पर बाहरी राज्यों के वाहनों की लगी लंबी कतारें
वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही अच्छा कारोबार को की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। पड़ोसी राज्यों और मैदानी इलाकों में पारा चढ़ते ही पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है। गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे हैं। इस वीकेंड पर कसौली और चायल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में रौनक काफी बढ़ गई है और यहां के होटलों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है।
शनिवार से ही नेशनल हाईवे पर बाहरी राज्यों के वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। पर्यटक हिमाचल की ठंडी वादियों में आने के लिए बेताब नजर आए। कसौली के माल रोड, हेरिटेज मार्केट और सनसेट पॉइंट पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। पर्यटकों की भारी आमद के कारण छावनी की पार्किंग भी पूरी तरह फुल हो चुकी है। हिमाचल के निचले क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के बावजूद पहाड़ों पर अभी भी हल्की ठंड और खुशनुमा मौसम बना हुआ है। बीच-बीच में हो रही बारिश ने वातावरण को और भी सुहावना बना दिया है। सैलानियों ने जहां एक ओर कसौली की वादियों में मौजमस्ती की, वहीं मंकी पॉइंट पर स्थित संकटमोचन मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद भी लिया। वहीं पर्यटकों की इस भारी भीड़ से स्थानीय होटल कारोबारियों और होम-स्टे संचालकों के चेहरे खिल गए हैं। अगले तीन दिनों के लिए ज्यादातर होटल और होम-स्टे एडवांस बुक हो चुके हैं।
चायलय होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने कहा कि इस सीजन में पर्यटकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीकेंड पर पर्यटकों की अच्छी आवाजाही है। इससे अच्छा कारोबार होने की संभावना है।
विज्ञापन
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पर्यटकों की भारी संख्या और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हाईवे से लेकर पर्यटन स्थलों के मुख्य चौराहों तक पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि जाम की स्थिति न बने और सैलानियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।