फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tourism Corporation employees are not receiving their salaries on time

Rampur Bushahar News: पर्यटन निगम कर्मचारियों को समय पर नहीं मिल रहा वेतन

Sun, 20 Sep 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी संघ ने सरकार और निगम प्रबंधन से लंबित वेतन का तत्काल भुगतान करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने पर हिमाचल पर्यटन निगम कर्मचारी संघ ने रोष जताया है। संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संत कुमार फेरान ने कहा कि पांच महीने से कर्मचारियों को वेतन भुगतान में लगातार देरी का सामना करना पड़ रहा है। संत कुमार ने कहा कि सितंबर की 20 तारीख भी निकल गई है लेकिन अभी तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। बार-बार वेतन में देरी होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं, ऐसे में समय पर वेतन मिलना उनका बुनियादी अधिकार है। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से वेतन भुगतान में देरी की समस्या लगातार सामने आ रही है। यदि किसी संस्थान में कर्मचारियों को नियमित रूप से समय पर वेतन नहीं मिलता है, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था और वित्तीय प्रबंधन को लेकर गंभीर चिंता का विषय है। संत कुमार ने कहा कि प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में निगम के कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। होटल, रिसॉर्ट और अन्य पर्यटन इकाइयों में कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में भी पर्यटकों को बेहतर सेवाएं देने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद समय पर वेतन नहीं मिलना कर्मचारियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और निगम के उच्च अधिकारियों से मांग की कि कर्मचारियों के लंबित वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए और भविष्य में वेतन का भुगतान हर माह निर्धारित समय पर सुनिश्चित किया जाए ताकि कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed