फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Today, Rikangpio is equipped with modern facilities

Rampur Bushahar News: नारकंडा में ऐतिहासिक हाटू मेले का शुभारंभ

Sun, 18 May 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Today, Rikangpio is equipped with modern facilities
हाटू मंदिर में ज्येठ रविवार के पहले दिन पूजा पाठ करते लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सि
मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सुबह 6:30 बजे की माता की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पर्यटन स्थल नारकंडा से सात किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध माता हाटूवाली मंदिर में रविवार को हाटू मेले का शुभारंभ हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं का दर्शन करने के लिए मंदिर में तांता लगा रहा। हर साल की भांति इस साल भी ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सुबह 6:30 बजे पहुंचकर पूजा-पाठ किया और मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ठियोग-कुमारसैन क्षेत्र के विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने भी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए। मंदिर कमेटी अध्यक्ष कंवर भूपेंद्र सिंह बताया कि हर साल ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को मेले का शुभारंभ होता है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह लगातार परिवार के साथ मेले में आते रहे हैं। कमेटी अध्यक्ष कंवर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों से मंदिर की प्रतिष्ठा बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मंदिर के आसपास कोई दुकान नहीं लगेगी। मंदिर के नीचे मैदान में दुकानों के लिए जगह का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल पर अनौपचारिकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। मेले के दौरान यातायात को एक तरफा चलाया जाएगा। मेले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मेले में प्रशासन की हर संभव मदद ली जाएगी।
हाटू मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कंवर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मां हाटू के प्रति लोगों में अटूट आस्था है। यहां हिमाचल के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से भी लोग मां से सुखी जीवन का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचते हैं। मां हाटू वाली सच्चे मन से यहां आने वाले अपने हर भक्त की मनोकामना पूरी करती है। इस मौके पर एसडीएम कुमारसैन मुकेश शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हर साल पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु



मां के दर्शन करने आए लोग यहां से जौ बाग जाना नहीं भूलते। चारों तरफ पेड़ों से घिरे जौ बाग में सुकून मिलता है। हाटू मेला ही नहीं, बल्कि यहां मां दुर्गा के दर्शन के लिए साल भर श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। नारकंडा में हर साल लगने वाले हाटू मेले में हजारों श्रद्धालु जुटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संवाद

हाटू मंदिर में ज्येठ रविवार के पहले दिन पूजा पाठ करते लोक निर्माण  विभाग मंत्री विक्रमादित्य सि

हाटू मंदिर में ज्येठ रविवार के पहले दिन पूजा पाठ करते लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सि

हाटू मंदिर में ज्येठ रविवार के पहले दिन पूजा पाठ करते लोक निर्माण  विभाग मंत्री विक्रमादित्य सि

हाटू मंदिर में ज्येठ रविवार के पहले दिन पूजा पाठ करते लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed