{"_id":"61631b5e8ebc3e4cc1255665","slug":"tiring-on-nh-rampur-hp-news-sml3867860188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ से नेशनल हाईवे पांच होगा चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ से नेशनल हाईवे पांच होगा चकाचक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। खस्ताहाल नेशनल हाईवे पर सफर करने में हजारों लोग परेशानियां झेल रहे हैं, लेकिन जल्द ही नेशनल हाईवे प्राधिकरण 5 करोड़ रुपये से एनएच की हालत सुधारेगा। प्राधिकरण ने टारिंग का काम शुरू कर दिया है।
रामपुर उपमंडल में ब्रौनी खड्ड से नोगली तक नेशनल हाईवे पांच जल्द ही चकाचक होगा। पांच करोड़ रुपये की लागत से एनएच प्राधिकरण करीब 20 किलोमीटर सड़क की हालत सुधारेगा। गौर हो कि ब्रौनी से लेकर नोगली तक कई स्थानों में एनएच गड्ढों में तबदील हो गया है। टारिंग के बाद रामपुर से खनेरी अस्पताल तक मरीजों को लाने और ले जाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। एनएच प्राधिकरण ने खनेरी से लेकर नोगली तक सड़क किनारे खड़े वाहनों के मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन पहले हटा लें, ताकि टारिंग करते समय कोई दिक्कत न हो। ब्रौनी खड्ड वाला स्थान ठीक करना सबसे अधिक कठिन होगा, क्योंकि भारी बारिश के कारण यहां सड़क की हालत काफी खस्ता हो गई है। यहां करीब 1 किलोमीटर सड़क का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। एनएच प्राधिकरण ने खनेरी से टारिंग का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही ब्रौनी से नोगली तक सड़क की हालत ठीक होगी। इससे किन्नौर, रामपुर के 15/20, सराहन सहित उपमंडल की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के हजारों लोगों को आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा।
उधर, एनएच प्राधिकरण रामपुर के सहायक अभियंता करतार शर्मा ने बताया कि ब्रौनी से नोगली तक करीब 20 किलोमीटर सड़क की हालत में जल्द सुधार होगा। प्राधिकरण करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल हाईवे में टारिंग करेगा।