{"_id":"6abbbc9c7a040e7ca70c020b","slug":"tips-given-to-strengthen-the-organization-at-the-booth-and-panchayat-levels-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-171052-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जगातखाना में कांग्रेस 15\/20 जोन बैठक बैठक में हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जगातखाना में कांग्रेस 15/20 जोन बैठक बैठक में हुआ मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन को बूथ और पंचायत स्तर पर मजबूत बनाने के दिए टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। जगातखाना पंचायत के चाटी में मंगलवार को कांग्रेस की 15/20 जोन संगठनात्मक बैठक हुई। अध्यक्षता आनी विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष परस राम और कुल्लू जिला कांग्रेस महासचिव दलीप जोशी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में 15/20 जोन के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव और विचार रखे। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जमीनी स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ आम लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखना चाहिए। बैठक के दौरान क्षेत्र से जुड़े संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।