फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tips given to BJP workers by organizing a conference

पंचायती राज चुनाव में एकजुट होकर कार्य करें कार्यकर्ता : राणा

Tue, 18 Nov 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Tips given to BJP workers by organizing a conference
रिकांगपिओ में भाजपा के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ। स्रोत : पार्टी
सम्मेलन आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में भाजपा पंचायती राज चुनावों को लेकर सक्रिय हो गई है। जिला प्रभारी अजय राणा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया है। बचत भवन रिकांगपिओ में आयोजित किन्नौर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला प्रभारी अजय राणा और जिला सह प्रभारी विजय परमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और पंचायती राज चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय राणा और विजय परमार ने कहा कि 2014 से पहले और आज के भारत में बड़ा फर्क है। कांग्रेस सरकार के समय भ्रष्टाचार चरम पर था, जबकि भाजपा सरकार ने पिछले 11 साल में देश में सम्मानजनक विकास कर भारत की वैश्विक साख बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व में एक विकसित और सक्षम राष्ट्र के रूप में उभर रहा है, जिसका दुनिया सम्मान कर रही है। अजय राणा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उस बयान का जिक्र किया। उन्होंने कहा था कि केंद्र से भेजे गए एक रुपये में से केवल 15 पैसे जनता तक पहुंचते थे। उन्होंने कहा कि यह उस समय के 85 प्रतिशत भ्रष्टाचार का प्रमाण था। राणा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने का आह्वान करते हुए बूथ जीता, चुनाव जीता का नारा दिया। सम्मेलन में वन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि पंचायत चुनाव में उसी उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाए, जो जीत सुनिश्चित कर सके। उन्होंने पिछले चुनावों में भाजपा से विजयी कुछ उम्मीदवारों के पलटी मारने को पार्टी के नुकसान का कारण बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष यशवंत नेगी ने भी अपने विचार रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायती राज चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को विजय दिलाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आग्रह किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री आनंद नेगी, सुभाष छोरग्या, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चों के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed