फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   thyog nagar parishad

ठियोग में गंदगी के अंबार, नप मात्र वोटे लेने को तैयार

Wed, 17 Jul 2019 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
thyog nagar parishad
नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन के पास जंगलों में फैली कूडा कर्क ट - फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। लोग जंगलों में कूड़ा ठिकाने लगाने को मजबूर हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। यह सारी गंदगी चिखड़ खड्ड में मिल रही है। सफाई व्यवस्था सुधरते नहीं देख यहां की एक संस्था ने नप पर केस दर्ज कराने का मन बना लिया है। इसी खड़्ड से शहर के अधिकतर वार्डों में पीने के पानी की आपूर्ति दी जा रही है। हालांकि, नेशनल हाईवे पांच पर वन विभाग की ओर से किसी भी तरह की डंपिंग और गंदगी को रोकने के लिए जालियां लगाई गई हैं। लेकिन फॉरेस्ट कॉलोनी के लोग गंदगी को यहां-वहां फेंकने को मजबूर हैं। धनौत गांव की आस्था संस्था के उपाध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि संस्था की ओर से भी क्षेत्र का पूरा दौरा किया गया था। शहर के साथ लगते जंगल नप की लापरवाही से दूषित हो रहा है। कहीं भी कूड़ादान की व्यवस्था नहीं है और घर-घर से कूड़ा उठाने के दावे किए जाते हैं। कुछ चुनिंदा जगहों से ही कूड़ा उठाया जाता है। अगर सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो संस्था नप पर मामला दर्ज करवाएगी। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर एक से सात तक हालात यही हैं।
विज्ञापन

गांव के रमेश चंद, हरिदत्त शर्मा और कमला ने बताया कि गंदगी के कारण यहां बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। जिस रास्ते के आसपास यह गंदगी है, वहां से रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। नप अध्यक्ष वंदना सूद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है। नप में मात्र 11 सफाई कर्मी हैं। स्थानीय जनता को साथ लेकर गंदगी को साफ करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed