{"_id":"6327668a668d312db83a65e0","slug":"three-injured-in-car-accident-news-aani-rampur-hp-news-sml4221450146","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरमंड में ऑकार हादसा, एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरमंड में ऑकार हादसा, एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। निरमंड उपमंडल के अंतर्गत अरसू-तंगूर मार्ग पर कार हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तीनों घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार निरमंड निवासी सतीश कुमार अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच अरसू-तंगूर मार्ग तंगूर कैंची के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
इसके साथ ही पुलिस को भी मामले की सूचना दी। इसके बाद सभी घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों की पहचान निरमंड निवासी सतीश उनकी पत्नी किरण और मामा टेहलू राम के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके हादसे की कारणों की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रविंद्र नेगी ने बताया कि हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए हैं।