फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Three habitual drug traffickers will remain in jail for six more months.

Rampur Bushahar News: आदतन तीन नशा तस्कर छह महीने और रहेंगे जेल में

Tue, 28 Apr 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत डिटेंशन अवधि बढ़ी, शिमला पुलिस की सख्ती जारी
विज्ञापन

आरोपी रंजन, विशाल और रवि पर सख्ती
कोटखाई, ठियोग, शिमला और सोलन थाने में मामले दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राज्य में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला शिमला पुलिस ने आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए तीन तस्करों की निरोधात्मक डिटेंशन अवधि बढ़ा दी है। पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई इस कार्रवाई के तहत अब ये तीनों आरोपी कुल छह महीने तक जेल में रहेंगे।
पुलिस के अनुसार, आदतन और बार-बार अपराध में संलिप्त तस्करों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है, ताकि उन्हें दोबारा अपराध करने से रोका जा सके। इसी क्रम में रंजन शर्मा, विशाल शर्मा और रवि शर्मा के खिलाफ पहले की गई डिटेंशन कार्रवाई को 23 अप्रैल को आगे बढ़ाते हुए तीन महीने और बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों को पहले भी तीन महीने के लिए डिटेन किया गया था, लेकिन लगातार आपराधिक गतिविधियों और दोबारा अपराध की आशंका को देखते हुए इन्हें समाज से अलग रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रंजन शर्मा (35), निवासी दलसार, तहसील कोटखाई के खिलाफ वर्ष 2021, 2022 और 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। विशाल शर्मा (25), निवासी शिल्लू, तहसील ठियोग के खिलाफ वर्ष 2023 और 2025 में कई मामले दर्ज होने के साथ ही भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में भी केस दर्ज हैं।
वहीं रवि शर्मा (34), निवासी न्यू शिमला के खिलाफ वर्ष 2019 से 2025 तक शिमला और सोलन जिलों के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी लंबे समय से संगठित नशा तस्करी नेटवर्क में सक्रिय थे।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ इस तरह की लक्षित और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed