{"_id":"6a8854394602d594650d8bfa","slug":"three-day-entrepreneurship-and-business-development-workshop-concludes-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-167768-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बागवानी विशेषज्ञों ने बागवानों को सिखाई आधुनिक तकनीकों की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बागवानी विशेषज्ञों ने बागवानों को सिखाई आधुनिक तकनीकों की बारीकियां
विज्ञापन
रामपुर में बागवानी विषय पर आधारित कार्यशाला में मौजूद अधिकारी और बागवान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर में तीन दिवसीय उद्यमिता एवं व्यवसाय विकास कार्यशाला का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर में आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता एवं व्यवसाय विकास कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग एवं निटकोन लिमिटेड ने रैंप योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें बागवानों समेत किसान उत्पादक कंपनियों, कृषि आधारित नवाचार उद्यमों और सहकारी संस्थाओं से जुड़े प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन सत्र में बागवानी विभाग के विषय विशेषज्ञ डॉ. संजय चौहान ने विभाग की योजनाएं किसानों-बागवानों को बताईं। उन्होंने बागवानों को बागवानी की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के स्टार्टअप प्रकोष्ठ एवं पूर्व-ग्रामीण उद्भवन केंद्र के प्रमुख इंजीनियर गौरव महाजन ने अवसरों की पहचान, नवाचार आधारित उद्यम, उद्यमिता विकास और व्यवसाय मॉडल कैनवास सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। डॉ. आरएस मिन्हास ने व्यवसाय नियोजन, वित्तीय साक्षरता और व्यावसायिक विचारों के प्रमाणीकरण की जानकारी दी। निटकोन के प्रतिनिधि पुनीत कुमार झामटा ने बाजार आकलन एवं ग्राहक पहचान पर प्रशिक्षण दिया। हिमौर्ड के उप निदेशक सचिन शर्मा ने बाजार संपर्क एवं खरीदार विकास विषय पर मार्गदर्शन किया। कार्यशाला के तीसरे दिन आर्याव्रत संस्था के निदेशक प्रदीप दड़ेल ने किसान उत्पादक संगठनों के संचालन, प्रशासन और आवश्यक लाइसेंस एवं पंजीकरण की जानकारी दी। पुनीत कुमार झामटा ने कम लागत वाले प्रचार-प्रसार, व्यावसायिक जोखिम एवं व्यवसाय की स्थिरता पर चर्चा की। डॉ. आरएस मिन्हास ने व्यवसाय कार्य योजना एवं विकास की रूपरेखा तैयार करने के संबंध में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इसके बाद प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम अधिकारी मोहन रांटा ने विशेषज्ञों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया।