{"_id":"622b9ecaba6f01262166c8a3","slug":"three-boys-arrested-with-chitta-in-patbangla-rampur-division-rampur-hp-news-sml4022952130","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में 7.77 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचे तीन युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में 7.77 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचे तीन युवक
विज्ञापन
three boys arrested with chitta in patbangla rampur division
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में वीरवार रात को पुलिस ने दो मामलों में 7.77 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवकों को दबोचा है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस थाना रामपुर के मुताबिक रामपुर पुलिस ने पाटबंगला के समीप आईपीएच कॉलोनी में गश्त के दौरान एक युवक से 1.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया। युवक की पहचान अजय (29) भंभोली, तहसील जगाधरी, जिला यमुनानगर, हरियाणा के तौर पर हुई है।
दूसरे मामले में रामपुर के न्यायालय परिसर के समीप देर रात करीब 2:30 बजे पुलिस ने दो युवकों पर संदेह होने पर जांच की। जांच में दोनों युवकों से 6.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया। युवकों की पहचान अनिल कुमार (33) और संजीव कुमार (22) निवासी रामपुर के रूप में हुई है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि दो मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। -संवाद