{"_id":"6344580776de685559074582","slug":"three-arrested-with-chitta-rampur-hp-news-sml4245213183","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत जीरो प्वाइंट के पास पुलिस ने तीन युवकों को 18.30 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम को रामपुर पुलिस डकोलढ़ के जीरो प्वाइंट के पास गश्त कर रही थी।
इस दौरान पुलिस की टीम ने तीन युवकों को शक के आधार पर तलाशी के बाद चिट्टे के साथ पकड़ा। आरोपियों की पहचान सुनील कुमार निवासी कोयल, निरमंड, केवल राम निवासी बायल, कोयल तहसील निरमंड और वनिश निवासी दलान, डाकघर वीरगढ़, तहसील कुमारसैन जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इसकी पुष्टि की है।