फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   thousands of people give last rights ceremony in rampur kinnaur

हजारों लोगों ने वीरभद्र सिंह को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Sat, 17 Jul 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी/आनी/दलाश/किन्नौर। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियां शनिवार को हजारों लोगों की मौजूदगी में पवित्र स्थलों पर विसर्जित की गई। शनिवार सुबह अस्थियों का कलश सराहन महल से खुली गाड़ी में ज्यूरी लाया गया। इस दौरान रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने अपने पूर्व मुख्यमंत्री को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। महिलाओं की आंखों में पूर्व मुख्यमंत्री के लिए आंसू अभी भी कम नहीं हो रहे है।
विज्ञापन

ज्यूरी में ऐतिहासिक तीर्थ स्थल उन्नू महादेव में जब तक सूरज चांद रहेगा राजा साहब का नाम रहेगा, के नारों के साथ ज्यूरी में विसर्जन स्थल तक लाया गया। यहां मंत्र उच्चारण के साथ जिला कांग्रेस सचिव राजेश लारजू और जय सिंह मेहता ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों को उन्नू में प्रवाहित किया।
विज्ञापन

अस्थियां प्रवाहित करते हुए भी कई लोगों के आंसू नहीं रुके। इस दौरान पंचायत समिति अध्यक्ष आशीष कायथ, ज्यूरी पंचायत उपप्रधान अरुण शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान जय प्रकाश धंगल, उपप्रधान पंजू कपिला, सचिव सुनील शर्मा, तुंगेश्वर शर्मा, जयसिंह मेहता, सराहन कांग्रेस जोन प्रभारी भानू प्रताप, ज्योति लाल मेहता, उमेश आर्य, अशोक नेगी, दुर्गा सिंह, गोपाल मेहता, बबलू बिष्ट, भूपेंद्र शर्मा, हरीश शर्मा, भदी राम, अनिल चनगवी, हिम्मत सिंह नेगी, हरि मेहता, हिम्मत लारजू, गंगा सिंह, भगत राम, संजीव सोनी, देवेंद्र लष्टी, अमन और पालू चौहान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमंड ब्लॉक के ढरोपा नामक स्थान से सतलुज नदी में पूर्व मुख्यमंत्री की अस्थियां विसर्जित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढरोपा में कुर्पण खड्ड और सतलुज नदी का संगम है। कुर्पण खड्ड जिसका उद्गम स्थान श्रीखंड है। इससे पहले वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश 15 जुलाई से आनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों आनी, च्वाई, दलाश, नित्थर, दुराह, बागीपुल और निरमंड स्थानों पर ले जाया गया। यहां लोगों ने इसे श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शनिवार सुबह ढरोपा में अस्थि कलश पहुंचाया गया। यहां पूजा-अर्चना और विधि विधान के साथ अस्थियों को सतलुज नदी में प्रवाहित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस आनी अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा, पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव सतपाल ठाकुर, कुलवंत कश्यप, सोनू चौहान, चेतन चौहान, परसराम, बंसी लाल, दीवान सिंह, कुलभूषण शर्मा और सतपाल ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

सतलुज और बस्पा के संगम में प्रवाहित की अस्थियां
किन्नौर के कड़छम में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों को विधायक जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सतलुज नदी और बास्पा नदी के संगम स्थल कड़छम में प्रवाहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed