फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students learned the registration process

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने सीखी पंजीकरण की प्रक्रिया

Tue, 15 Sep 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान प्रगतिनगर की एनएसएस इकाई ने विद्यार्थियों के लिए माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण और क्विज में भागीदारी को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज में भाग लिया। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के खिलाफ शपथ भी ली। कार्यशाला में माय भारत, शिमला के उप निदेशक विपिन कुमार ने बतौर संसाधन व्यक्ति विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया और विभिन्न क्विज व युवा गतिविधियों में भाग लेने की जानकारी दी। जुब्बल की यूथ वॉलंटियर अंजली ने नशा मुक्त भारत विषय पर जागरूकता व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। इसके बाद नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का समन्वय एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी इंजीनियर निखिल राठौर ने किया। संस्थान के निदेशक-सह-प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. राकेश ठाकुर ने कार्यशाला की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article