{"_id":"67a9facbc084e82d6f0fe877","slug":"this-time-examination-will-not-be-held-in-pujarli-4-school-examination-center-canceled-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-129617-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पुजारली-4 स्कूल में नहीं हो सकेगी इस बार परीक्षा, रद्द किया परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पुजारली-4 स्कूल में नहीं हो सकेगी इस बार परीक्षा, रद्द किया परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में 30 वर्ष पुराना केंद्र रद्द होने से अभिभावकों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीस साल पुराना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पुजारली-4 परीक्षा का सेंटर रद्द कर दिया है। इस कारण पुजारली-4 स्कूल के बच्चों को 10 किलोमीटर दूर परीक्षा देने जाना पड़ेगा। परीक्षा सेंटर रद्द करने से अभिभावकों में भी भारी रोष है। अभिभावक संजीव शर्मा, बिट्टू शर्मा, सुरेश शर्मा, नीटू शर्मा, दीपन लाल ज़ोगता, संजीव रोलटा, प्रदीप नैंटा, नरेश नैंटा, नीरज नैंटा, जगदीप नैंटा, रितेश नैंटा, सुनील शर्मा, जय प्रकाश जिंटा और पपू रोल्टा ने कहा कि पुजारली-4 स्कूल में आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। तीन दशकों से स्कूल में परीक्षा सेंटर था, लेकिन इस वर्ष परीक्षा सेंटर रद्द किया गया। 30 वर्षो में पहली बार ऐसा हो रहा है ,जब छात्रों को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदशाल परीक्षा देने जाना पड़ेगा। इसकी दूरी पुजारली-4 से लगभग 10 किलोमीटर है। पुजारली-4 स्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर पुजारली-4 का भी परीक्षा केंद्र था। अब सभी छात्रों को मजबूरन परीक्षा देने दूर जाना पड़ेगा। अभिभावकों का कहना है कि इस विषय पर वो कई बार शिक्षा मंत्री से भी मिले, लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया गया। उन्होंने शिक्षा मंत्री से मांग की है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुजारली -4 में परिक्षा केंद्र न हटाया जाए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पुजारली-4 के प्रधानाचार्य नरेश भारद्वाज ने कहा कि इस बार पुजारली-4 स्कूल में परीक्षा सेंटर रद्द कर दिया है। बच्चों को परीक्षा देने दूसरे सेंटर में जाना पड़ेगा।