फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   There will be no Mr. Rohru competition

मिस रोहड़ू स्पर्धा के लिए मांगे आवेदन, मिस्टर रोहड़ू का नहीं होगा आयोजन

Fri, 08 Apr 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में इस वर्ष मिस्टर रोहड़ू का आयोजन नहीं किया जाएगा, जबकि मिस रोहड़ू प्रतियोगिता पहले की तरह करवाई जाएगी। मिस रोहड़ू स्पर्धा में भाग लेने के लिए उपमंडल की इच्छुक युवतियां 13 अप्रैल तक अपना आवेदन एसडीएम कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।
विज्ञापन

13 अप्रैल के बाद आवेदन नहीं लिए जाएंगे। रोहड़ू मेले की पहली बैठक के दौरान मिस रोहड़ू के साथ-साथ मिस्टर रोहड़ू स्पर्धा का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया था, लेकिन अब मिस्टर रोहड़ू स्पर्धा को रद्द कर दिया गया है। सिर्फ मिस रोहड़ू में भाग लेने के लिए युवतियों से आवेदन मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं मेले में होने वाली खेली गतिविधियों में इस वर्ष वॉलीबाल, कबड्डी, रस्साकशी, बैडमिंटन के साथ-साथ पहली बार मटका फोड़ और कैरम बोर्ड स्पर्धा का आयोजन भी किया जाएगा। वॉलीबाल में चार टीमें बाहर से आमंत्रित होंगी। जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल होंगे। इन टीमों के मैच आपस में ही करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी प्रतियोगिताएं उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगी। वॉलीबाल में एक हजार रुपये, कबड्डी में एक हजार रुपये, रस्साकशी में 500 रुपये प्रवेश शुल्क रखा गया है। बैडमिंटन , मटका फोड़ और कैरम बोर्ड में सौ रुपये प्रवेश शुल्क रखा गया है। यह जानकारी एसडीएम रोहड़ू सुरेंद्र ठाकुर ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed