फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   There will be e-tendering for development works worth more than one lakh rupees.

Rampur Bushahar News: नप के एक लाख से अधिक के विकास कार्यों की होगी ई-टेंडरिंग

Wed, 22 Jan 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
There will be e-tendering for development works worth more than one lakh rupees.
रामपुर नगर  परिषद की बैठक में मौजूद अध्यक्ष और पार्षद। संवाद
कार्य न करने वाले ठेकेदारों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, छिनेगा कार्य
विज्ञापन


लवी मेले में झूला लगाने वाले ठेकेदार का 20 लाख का चैक बाउंस, मामला होगा दर्ज

नप क्षेत्र में लगेंगे 50 नए खंबे, एक्सपोजर विजीट पर जाएंगे पार्षद और अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों की अब ई-टेंडरिंग होगी। बुधवार को हुई बैठक में सभी पार्षदों ने इस पर सहमति जताई और कहा कि अब एक लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ई-टेंडरिंग होगी। इससे कार्यों में पारदर्शिता रहेगी। साथ ही बीते छह माह से कार्य न करने वाले ठेकेदारों को नगर परिषद ने सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि इस अवधि के भीतर कार्य शुरू नहीं होते हैं, तो नप इन ठेकेदारों से कार्य छीनकर फिर से आवंटित करेगी। नगर परिषद रामपुर की मासिक बैठक बुधवार को नगर परिषद सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मुस्कान चारस ने की। बैठक में सभी वार्डों से आए पार्षदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। पार्षदों ने लंबे समय से ठप पड़े विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की। साथ ही निर्णय लिया कि जो ठेकेदार छह माह पूर्व दिए गए कार्यों को पूरा नहीं कर रहे, उनसे कार्य छीना जाएगा। नप ने ठेकेदारों को सात दिन का समय दिया है, यदि सात दिन के भीतर कार्य शुरू नहीं हुए तो ठेकेदारों से काम वापस लेकर दूसरे ठेकेदारों को दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद के 10 से 12 विकास कार्य बीते छह माह से शुरू नहीं हो पाए हैं। इसके लिए सीधे तौर पर ठेकेदार की नाकामी उजागर हो रही है। नगर परिषद के विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए पार्षदों ने नप क्षेत्र में एक लाख से अधिक राशि वाले विकास कार्यों की ई-टेंडरिंग करवाने पर सहमति जताई। बैठक में निर्णय लिया कि लवी मेले में झूला लगाने वाले ठेकेदार ने लंबित राशि का भुगतान नहीं किया है, उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाए। बैठक में कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि झूला लगाने वाली फर्म ने 33 लाख रुपये की राशि नप को जमा करवाई है, जबकि 20 लाख रुपये की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। फर्म की ओर से जारी चेक बाउंस हो गया है, जिसे देखते हुए सभी सदस्यों ने फर्म के खिलाफ मामला दर्ज करवाने पर हामी भरी। बैठक में पार्षदों ने शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने पर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि नप में लगे खंबों में 80 प्रतिशत लाइटें लग गई हैं, जबकि शेष लाइटें जल्द लगेंगी। साथ ही नप क्षेत्र में 50 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने पर भी सहमति बनी। बैठक में पार्षदों के लिए एक्सपोजर टूअर को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान पार्षदों ने गोवा जाने की योजना बनाई। गोवा पहुंचकर नगर परिषद का 15 सदस्यीय दल सफाई पद्धति, अकाउंट्स और अन्य गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करेंगे। इस मौके पर नप उपाध्यक्ष विशेषर लाल, पार्षद प्रदीप कुमार, अश्वनी नेगी, प्रीति कश्यप, रोहिताश्व सिंह मेहता, गोविंद राम, कांता देवी, एसडीओ अमित गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed