फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   There will be a riot in Fagu's Bangapani today

Rampur Bushahar News: फागू के बंगापानी में आज होगा दंगल

Sat, 13 May 2023 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sat, 13 May 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। जिला शिमला के साथ लगते फागू के बंगापानी में रविवार को दंगल का आयोजन होगा। कहा जाता है कि प्राचीन समय में यहां जिला कुल्लू का एक व्यक्ति स्थानीय लोगों के पशुओं का चराया करता था। बदले में लोग उसे दो वक्त का खाना खिलाते थे। एक दिन किसी ने उसके भोजन में कंकड़ रख दिए।
विज्ञापन

जब ग्वाले ने खाने को खोल कर देखा तो मिट्टी और कंकड़ देख दुखी हुआ। भगवान से कहा कि अगर किसी ने यह मजाक किया है तो सारी गायों के साथ मैं इसी जगह पर मिट्टी में समा जाऊं। इसके बाद कई सालों तक उस ग्वाले के बारे में कुछ मालूम नहीं पड़ा। साथ लगते गड़ेल नामक स्थान पर एक गाय रोज एक झाड़ी के पास आती और गौमूत्र कर देती।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने देखा और उस जगह पर खुदाई की, जहां एक पत्थर की मूर्ति मिली। मंदिर के पुजारी को स्वप्न में ज्ञात हुआ कि कुल्लू का ग्वाला देवतय को प्राप्त हो चुका है। इसके बाद बंगापानी में क्लोहर नाग देवता के नाम से मंदिर बनाया गया, जहां आज भी लोग सुखद जीवन के आशीर्वाद के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के वजीर लायक राम शर्मा ने बताया कि क्लोहर नाग देवता पूरे क्षेत्र के लोगों की रक्षा करते हैं। मेला कमेटी सदस्य डॉ. दयानंद शर्मा ने बताया कि दंगल मेले में लकी ड्रॉ भी निकाला जाएगा। इसमें पहला इनाम बुलेट मोटरसाइकिल होगा। माली में 1.31 लाख का पहला इनाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed