फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   There was no supply of drinking water in Chaupal even on the fourth day

Rampur Bushahar News: चौपाल में चौथे दिन भी नहीं हुई पेयजल आपूर्ति

Mon, 07 Apr 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल स्रोत में जल स्तर कम होने, पेयजल योजना में खराबी के कारण आई समस्या
चौपाल (रोहड़ू)।
नगर पंचायत चौपाल में पेयजल संकट गहराने लगा है। तीन दिन बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है। सोमवार सुबह चौथे दिन भी जल शक्ति विभाग ने पेयजल आपूर्ति नहीं की। इस कारण लोग परेशान हैं और निजी गाड़ियों से पेयजल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। वहीं, विभाग ने कहा कि पेयजल स्रोत में जल स्तर कम होने और एक उठाऊ पेयजल योजना में खराबी के कारण समस्या आई है। नगर पंचायत चौपाल के लिए 1998 में बनी थलन पेयजल योजना और दो उठाऊ पेयजल योजनाओं से पेयजल आपूर्ति की जाती है, लेकिन पेयजल योजना ठप होने के कारण जल आपूर्ति नहीं हो रही है। नगर पंचायत चौपाल के साथ गांव थाना और मझौटली के लोग भी पानी की किल्लत झेल रहे हैं। लोगों में बलबीर झगटा, राजेंद्र सिंह, कमला देवी, सत्या मधाईक, डिम्पल, बीना देवी, सरिता, डिंपल, पिंकी, विमला, सुदर्शना, वीना और प्रोमिला ने सरकार से मांग की है कि पेयजल किल्लत दूर करने के लिए उचित कदम उठाएं अन्यथा सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।


पेयजल स्रोत में जल स्तर कम होने और एक उठाऊ पेयजल योजना में खराबी के कारण समस्या आई है। जल्दी ही पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी। - कंवर सिंह चौहान, सहायक अभियंता, जलशक्ति विभाग उपमंडल चौपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article