फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   There is no water in Leo for eight days

Rampur Bushahar News: लियो में आठ दिन से नहीं आ रहा पानी

Fri, 13 Dec 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
There is no water in Leo for eight days
​लियो पंचायत में ग्रामीण बैठक के दौरान चर्चा करते हुए। संवाद
करीब 756 बाशिंदों को झेलनी पड़ रही परेशानी, ग्रामीण पीठ पर नाले से पानी ढोकर कर रहे गुजारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूह (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के अति दुर्गम क्षेत्र लियो गांव में आठ दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल किल्लत होने से गांव की 756 आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लियो पंचायत के प्रधान नंग्याल कुमार नेगी ने कहा है कि ग्रामीण नाले से पानी को पीठ पर ढोकर इस्तेमाल कर रहे हैं। छह तारीख को तेज हवा आने से पानी का सोर्स धूमैटिंग स्थान में स्पेन टूट गया। ग्रामीणों के लिए पेयजल आपूर्ति की पाइप इस स्पेन जरिये लगाई गई थी। स्पेन के साथ पेयजल पाइप भी टूट गया। अभी तक जल शक्ति विभाग ने पेयजल आपूर्ति का इंतजाम नहीं किया है। इस कंपकंपाती ठंड में पुरुष और महिलाएं नाले से पानी ढोने को मजबूर हैं। नाले के पानी से बीमारी पनपने का भी खतरा बना हुआ है। नेगी ने कहा कि 2025 और 2026 के विकास योजना के लिए लियो पंचायत विकास योजना की बैठक में भी सभी विभागों को बुलाया था, लेकिन जल शक्ति विभाग से कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा। मीटिंग में लियो गांव में पेयजल किल्लत का मुद्दा जोर शोर से उठा।


लियो पंचायत में सर्वे करने मौके पर गए थे। एक्सईएन को भी इस बारे में सारी जानकारी दी गई है। उस स्थान पर डेढ़ इंच का पाइप लगना है, जोकि जल शक्ति विभाग के स्टोर में उपलब्ध नहीं हैं। रिकांगपिओ से पाइप लाई जाएगी और कल तक लियो ग्रामवासी को पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। स्पेन के लिए रामपुर से सामान लाना पड़ेगा। लियो ग्राम पंचायत विकास योजना मीटिंग के दौरान उन्हें एक्सईएन ने डोगरी से पानी लिफ्ट करने की डीपीआर बनाने के लिए भेजा था। देर होने के कारण मीटिंग में उपस्थित नहीं हो सका। - संदीप कनिष्ठ अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article