{"_id":"683ef767493a3dc55404c811","slug":"there-is-no-electricity-in-suru-village-for-three-days-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-136380-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सुरू गांव में तीन दिन से नहीं बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सुरू गांव में तीन दिन से नहीं बिजली
विज्ञापन
सैकड़ों लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी, स्कूली बच्चाें को भी पढ़ाई करने में पेश आ रही दिक्कतें
ग्रामीणों ने प्रशासन और बोर्ड से की शीघ्र समस्या दूर करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दुर्गम गांव सुरू में दो दिन से बिजली नहीं है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से सैकड़ाें ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बारिश के चलते कूट पंचायत के सुरू गांव में बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया है। इस कारण गांव में दो दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। बत्ती गुल होने से जहां ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं स्कूल के छात्र और छात्राओं को पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणाों के अनुसार विद्युत आपूर्ति ठप होने से परेशानियां बढ़ गई हैं। रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मोबाइल भी बंद हो गए हैं और युवाओं को ऑनलाइन संबंधी कार्यों को निपटाने में भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। कूट पंचायत के उप प्रधान नितिश भंडारी ने कहा कि उन्होंने विद्युत बोर्ड से शीघ्र विद्युत आपूर्ति मुहैया करवाने की मांग उठाई है। विद्युत बोर्ड के एक्सईएन कुक्कू शर्मा ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने के कारण समस्या पेश आई है। विद्युत बोर्ड के कर्मचारी बिजली बहाल करने में जुटे हुए हैं।