फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Theog Panchayat Samiti Chairperson and Vice-Chairperson elections on July

Rampur Bushahar News: ठियोग पंचायत समिति अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव 10 जुलाई को, राजनीतिक समीकरण गरमाए

Fri, 03 Jul 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
भाजपा 14 तो कांग्रेस कर रही 12 सदस्यों से बहुमत होने का दावा
विज्ञापन

जन प्रतिनिधि संघ भी आया सामने, खुद बताया गैर राजनीतिक मंच

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव अब 10 जुलाई को होना तय हो गया है। पहली बैठक में आवश्यक कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव नहीं हो सका था। दूसरी बैठक में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए कम से कम 12 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। यह चुनाव केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है। इसे ठियोग, कसुम्पटी और चौपाल जैसे तीन विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं से लगने के कारण राजनीति का केंद्र माना जाता है। इन क्षेत्रों का राजनीतिक प्रभाव पंचायत समिति की कार्यप्रणाली पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। इस कारण प्रदेश सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह की भी इस चुनाव पर नजर है। चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा और ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी स्थिति पर करीबी से निगाह रखे हुए हैं। अब सभी की निगाहें 10 जुलाई पर टिकी हैं। इस दिन पंचायत समिति की दूसरी बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा दल बाजी मारता है। भारतीय जनता पार्टी पंचायत समिति में 14 सदस्यों के समर्थन का दावा कर रही है। वहीं, कांग्रेस अपने पक्ष में 12 सदस्यों का बहुमत होने की बात कह रही है। दोनों दल अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। वे चुनाव से पहले सदस्यों के समर्थन को लेकर लगातार संपर्क साधे हुए हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में अंतिम समय तक समीकरण बदल सकते हैं। इस बार चुनाव की सबसे दिलचस्प कड़ी एक ''जन प्रतिनिधि संघ'' बनकर सामने आया है। इस समूह ने स्वयं को गैर-राजनीतिक मंच बताया है। इसमें राकेश गोलू, अंकिता शर्मा, शीतल नेरेट, अनीता और राकेश शर्मा शामिल हैं। इन सदस्यों का कहना है कि पंचायत समिति का उद्देश्य राजनीतिक खींचतान नहीं बल्कि विकास कार्यों को प्राथमिकता देना होना चाहिए। संघ की सक्रियता ने चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया है, इनकी भूमिका निर्णायक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed