फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   theog highway sink near theog

ठियोग हाईवे धंसने से लग रहा ट्रैफिक जाम

Thu, 25 Aug 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
theog highway sink near theog
ठियोग एनएच 05 धंसने से वाहनों की आवाजाही के लिए बना है खतरा - फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ऊपरी शिमला के मुख्यद्वार ठियोग में भी बारिश ने कहर बरपाया है। क्षेत्र में पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश से विद्युत बोर्ड कार्यालय और बस अड्डे के बीच धंस गया है। इस वजह से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालत यह है कि मात्र पांच मिनट के सफर में लोगों को आधा घंटा लग रहा है। इससे रामपुर और रोहडू़ की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इस वजह से फॉरेस्ट कॉलोनी को जाने वाली सड़क भी इसकी चपेट में आ गई है, हालांकि सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है जबकि एनएच पांच पर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही जारी है। इसके बावजूद यहां हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड और वन विभाग को नुकसान, कई मकान भी खतरे की जद में
सड़क के धंसने से विद्युत बोर्ड और वन विभाग को भी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही कई मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। एनएच-पांच पर जिस जगह सड़क धंसी है, उस जगह पर देवदार के कई पेड़ भी इसकी चपेट में आ गए हैं। वहीं विद्युत बोर्ड के खंभों के जद में आने से बोर्ड को नुकसान हुआ है। नगर परिषद ठियोग के वार्ड नंबर सात के पार्षद दिनेश शर्मा ने बताया कि सड़क धंसने से जाम की समस्या बढ़ गई है। ऐसे में एनएच विभाग को जल्द सड़क को दुरुस्त करना होगा। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही जिला किन्नौर का सेब सीजन भी शुरू हो गया है। इस कारण भारी भरकम वाहन भी यहां से होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बरसात के कारण ठियोग बाईपास का कार्य भी रुक गया है। मौसम के साफ होते ही काम को शुरू कर दिया जाएगा। एनएच-पांच पर अचानक से सड़क धंस गई है। पूरे स्पॉट का एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। जल्द ही सड़क को सुचारु रूप से बहाल कर दिया जाएगा।

पीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, एनएच विभाग
डीएवी स्कूल से लेकर सिविल अस्पताल ठियोग तक नेशनल हाईवे की जमीन धंस रही है। ऐसे में कई मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। एनएच को जल्द इस संबंध में कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।
विवेक थापर, नगर परिषद अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed