फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Theog Civil Hospital, health facilities are not complete, people are worried

Rampur Bushahar News: ठियोग सिविल अस्पताल में चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं

Tue, 25 Jun 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Theog Civil Hospital, health facilities are not complete, people are worried
ठियोग सिविल अस्पताल
तीन साल से नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड, कई चिकित्सकों के पद खाली, रोजाना हजारों की संख्या में होती है ओपीडी
विज्ञापन



अजय ठाकुर
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल के सिविल अस्पताल में कम स्टाफ, डॉक्टरों के कई पद खाली और सुविधाओं के अभाव के कारण लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। 50 से अधिक पंचायतों को सेवाएं देने वाले इस अस्पताल में चिकित्सकों, नर्सों समेत कई कई पद खाली हैं। इस कारण यहां लोगों को पूरा उपचार नहीं मिल पाता है और इलाज के लिए निजी अस्पताल या राजधानी शिमला की ओर रुख करना पड़ता है। कोई बड़ी दुर्घटना हो जाए तो आपातस्थिति में यहां से मरीज शिमला रेफर कर दिया जाता है। इस अस्पताल में कुल 15 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, जिसमें से सिर्फ 8 चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। इनमें भी दो लंबी छुट्टी पर हैं और पांच के पद खाली चल रहे है, जबकि आठ स्टाफ नर्सें सेवाएं दे रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पिछले समय आपदा के दौरान ठियोग अस्पताल को जिला स्तर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक जिला अस्पताल का दर्ज नहीं मिला है। अस्पताल में एक मात्र अल्ट्रासाउंड मशीन है, जो तीन साल से खराब पड़ी है। मरीजों को निजी क्लीनिकों में अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है।
जल्द भरे जाएं चिकित्सकों के रिक्त पद
क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं कामरेड नेता राकेश सिंघा ने बताया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से न लेने वाली सरकार के खिलाफ जल्द आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द से अस्पताल में खाली पदों को भरा जाए। नगर परिषद ठियोग अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि ऊपरी शिमला में जब भी कोई हादसा होता है, तो ठियोग अस्पताल से मरीज को शिमला रेफर किया जाता है। सरकार को अस्पताल में सुविधाएं पूरी करनी चाहिए, ताकि हर इलाज यहां संभव हो सके।
विज्ञापन


रिक्त पदों के लिए विभाग को किया सूचित
अस्पताल में रिक्त पदों की भर्ती को लेकर कई बार स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया है। साथ ही स्टाफ की कमी के कारण अस्पताल में सेवाएं देने वाले कर्मियों पर अधिक दबाव पड़ रहा है। अस्पताल में रेडियोलाॅजिस्ट न होने अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। -डाॅ. पवन एसएमओ, ठियोग अस्पताल । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed