फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Theog Block Congress Executive Committee expanded

Rampur Bushahar News: ब्लॉक कांग्रेस ठियोग ने 26 उपाध्यक्ष, 21 सचिवों और 21 महासचिव किए नियुक्त

Fri, 07 Aug 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Theog Block Congress Executive Committee expanded
ब्लॉक कांग्रेस ठियोग की नई कार्यकारिणी। स्रोत : संगठन
ब्लॉक कांग्रेस ठियोग ने 26 उपाध्यक्ष, 21 सचिवों और 21 महासचिव किए नियुक्त
विज्ञापन


. ठियोग ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग।
ब्लॉक कांग्रेस ठियोग ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। नई कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के पद पर चेत राम शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही 26 उपाध्यक्ष, 21 महासचिव और 21 सचिव नियुक्त किए गए हैं। संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत करने के लिए 76 पंचायतों में अध्यक्ष नियुक्त किए। ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, देवेंद्र श्याम, केहर सिंह खाची, प्रकाश ठाकुर, सुधीर भलैक, राजेंद्र वर्मा, चिरंजीवी लाल वर्मा और दीपक राठौर को नई कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में शामिल किया गया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करें। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। इससे कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को ग्रामीण स्तर पर और गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने नवनियुक्त और निर्वाचित पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों, विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं और लोगों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से सरकार, संबंधित मंचों तक पहुंचाने का कार्य करें। आने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होकर मेहनत करनी होगी, जिससे ठियोग विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जीत दिलाई जा सके। पार्टी की मजबूती केवल पदाधिकारियों की नियुक्ति से नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से संभव है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने और पार्टी संगठन के हित में पूरी निष्ठा से जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं और मुद्दों को समझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed