{"_id":"61be0d42dc094179236774b9","slug":"theft-case-in-rohru-diudu-kilbalu-temple-rampur-hp-news-sml393879084","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिऊदी के किलबालू मंदिर से दो चांदी की मूर्तियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिऊदी के किलबालू मंदिर से दो चांदी की मूर्तियां चोरी
विज्ञापन
रोहडू़। तहसील चिड़गांव के तहत दिऊदी के किलबालू मंदिर से चांदी की दो मूर्तियां और चढ़ावा चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। मंदिर कमेटी ने मामले की सूचना मिलते ही इसकी शिकायत चिड़गांव पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने इस संबंध में गहनता से जांच शुरू कर दी है। वहीं मंदिर में चोरी होने से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है।
जानकारी के अनुसार तहसील चिड़गांव के तहत दिऊदी गांव निवासी बीरबल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 15 दिसंबर की रात को गांव में अग्निकांड की घटना सामने आई थी। इसी रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने किलबालू मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
मंदिर से दो चांदी की मूर्तियां, पंद्रह हजार रुपए की नगदी चोरी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। मंदिर में चोरी होने से क्षेत्र के लोगों में भी भारी रोष है।
विज्ञापन
डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।