{"_id":"618d26d2ac9ada1e850d959f","slug":"theft-case-in-kui-rohru-two-arrested-rampur-hp-news-sml389896539","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुई में व्यक्ति के घर से नगदी और गहने चोरी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुई में व्यक्ति के घर से नगदी और गहने चोरी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
theft case in kui rohru two arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहडू़। रोहडू़ के कुई गांव में एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर नगदी और चांदी के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो नेपाली मूल के व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान भी कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही क्षेत्र में चोरी के हुए अन्य मामलों को लेकर भी गहनता से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार कुई गांव निवासी पुरुषोत्तम ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वे सिविल अस्पताल रोहडू़ में रेडियोग्राफर के पद पर कार्यरत हैं। घर में परिवार के सदस्य रहते हैं। बीते शाम परिवार के सदस्य गांव में किसी के घर गए थे। जब लौटे तो घर का ताला टूटा पाया गया। उन्होंने कहा घर से करीब पंद्रह हजार रूपए नगदी और चांदी के गहने चोरी हुए हैं।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी चमन लाल ने बताया कि नेपाली मूल के दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चांदी का कड़ा और अंगूठी बरामद की है। पुरुषोत्तम ने अपने घर से चोरी हुए सामान की पहचान कर ली है। आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चोरों का एक बड़ा गिरोह सक्रिय होने की संभावनाएं सामने हैं।