{"_id":"69413be5c93ced98dc0587f2","slug":"the-water-level-of-the-sutlej-river-will-rise-so-maintain-a-safe-distance-from-the-river-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-150165-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सतलुज नदी का बढ़ेगा जलस्तर, नदी से बनाए रखें सुरक्षित दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सतलुज नदी का बढ़ेगा जलस्तर, नदी से बनाए रखें सुरक्षित दूरी
विज्ञापन
नाथपा-झाकड़ी परियोजना के रेडियल गेटों से छोड़ा जाएगा 170 क्यूमेक्स पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सतलुज नदी पर बनी देश की सबसे बड़ी नाथपा-झाकड़ी जल विद्युत परियोजना में बुधवार को रेडियल गेटों का रख-रखाव का कार्य किया जा रहा है। इस कारण सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ेगा। परियोजना प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों को सतलुज नदी से उचित दूरी बनाए रखने की अपील की है। सतलुज नदी के किनारे विभिन्न स्थानों पर लगे हूटरों के जरिये लोगों को सतलुज नदी से दूरी बनाने सूचित किया जा रहा है। 1500 मेगावाट नाथपा-झाकड़ी जल विद्युत परियोजना के नाथपा स्थित बांध में रेडियल गेटों के रखरखाव का कार्य बुधवार पूर्वाह्न 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा। कार्य के चलते रेडियल गेटों के माध्यम से करीब 170 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। इससे नदी का जलस्तर काफी बढ़ जाएगा। परियोजना प्रबंधन ने शिमला और कुल्लू जिले के सतलुज नदी से सटे इलाकों के लोगों को सूचित किया है कि नदी के किनारे जाने से बचें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने बताया कि परियोजना के बांध स्थल पर रेडियल गेटों की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव का किया जाना है। इसके चलते सतलुज नदी में पानी बढ़ेगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से नदी के किनारे न जाने और नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का आह्वान किया है।