फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The villagers of Raksham were given training in the production of Dhingri mushroom.

Rampur Bushahar News: रक्षम के ग्रामीणों को ढींगरी मशरूम के उत्पादन का दिया प्रशिक्षण

Thu, 25 Jul 2024 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Raksham were given training in the production of Dhingri mushroom.
किन्नौर जिले के रक्षम गांव में महिलाओं को डींगरी मशरूम उत्पादन बारे किया प्रशिक्षित। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सांगला (किन्नौर)। किन्नौर में मशरूम उत्पादन में जुटी पवन रेखा नेगी और मशरूम लेडी रूप रश्मि ने कल्पा ब्लॉक के रक्षम गांव में ग्रामीणों को ढींगरी मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया। शिविर में उन्होंने बताया कि किन्नौर जिले में ढींगरी मशरूम 12 महीने तैयार किया जा सकता है। रक्षम पंचायत की महिलाओं को महिला कल्याण परिषद किन्नौर के सौजन्य से सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपनी आजीविका को बेहतर बनाने के लिए एक दिवसीय ढींगरी मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में ढींगरी मशरूम को किस तरह तैयार किया जाए, इसके बारे में जानकारी दी गई। मशरूम लेडी रूप रश्मि ने कहा कि महिलाएं सेब के बगीचे के साथ ढींगरी मशरूम को भी उगा सकती हैं। उन्होंने रक्षम गांव के ग्राम संगठन प्रधान कैलाश कुमारी की मदद से स्वयं सहायता समूह की 25 महिलाओं को मशरूम उगाने की विधि बताई। किन्नौर महिला कल्याण परिषद अध्यक्षा रत्न मंजरी ने कहा कि भविष्य में यदि इस संबंध में किसी भी प्रकार की वित्तीय मदद की जरूरत पड़े, तो वह मदद करने को तैयार रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed