फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The villagers of Mahog are facing shortage of drinking water

Rampur Bushahar News: पेयजल किल्लत से जूझ रहे माहोग के ग्रामीण

Wed, 21 May 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Mahog are facing shortage of drinking water
पेयजल किल्लत से जूझ रहे माहोग पंचायत के बाशिंदे जलश​क्ति विभाग के एक्सइन से मिलते हुए। संवाद
कुर्पण खड्ड से निर्माणाधीन पेयजल योजना से जोड़ने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग की माहोग पंचायत के ग्रामीण पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को पेयजल की उचित व्यवस्था न होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है।

माहोग पंचायत का प्रतिनिधिमंडल जिला परिषद सदस्य मदन वर्मा और पंचायत समिति सदस्य सुरेश शर्मा की अगुवाई में जलशक्ति विभाग मतियाना मंडल के एक्सईएन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार और जल शक्ति विभाग से पेयजल आपूर्ति करने की मांग उठाई है। प्रतिनिधियों ने कुर्पण खड्ड की निर्माणाधीन पेयजल योजना से माहोग पंचायत को जोड़ने की मांग उठाई है। प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को बताया कि माहोग पंचायत पेयजल समस्या से लंबे समय से जूझ रही है। ऐसे में यदि पेयजल योजना से पंचायत के सभी गांव जुड़ते हैं तो ग्रामीणों को दशकों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा। उन्होंने ग्रामीणों की ज्वलंत बनी पेयजल किल्लत की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed