{"_id":"6a60a7e806b6a6e51505bb27","slug":"the-two-day-pajai-fair-concluded-on-wednesday-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-165405-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लोक कलाकारों ने बांधा समां, लोगों ने डाली नाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लोक कलाकारों ने बांधा समां, लोगों ने डाली नाटी
विज्ञापन
दुराह पंचायत में माता भुवनेश्वरी के प्रांगण में पजाई मेले का समापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
नित्थर उप तहसील की दुराह पंचायत में माता भुवनेश्वरी के प्रांगण में दो दिवसीय पजाई मेले का बुधवार को समापन हो गया। मंदिर प्रांगण में हर वर्ष भगवान शिव के पवित्र माह सावन में मेले का आयोजन किया जाता है। मेले से पूर्व भुवनेश्वरी यूथ क्लब दुराह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकार भारती शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को नाचने पर मजबूर किया। अनूप चांगटा, टीटू रायज़ादा, विनेश जोशी और मुकेश जोशी ने स्टार मेकर बैंड की धुन पर प्रस्तुतियां दीं। लोगों ने ढोल-नगाड़ों की धुनों पर नाटी डाली। मेले में दुराह, सराहर, बशला, लगोनी, गौरा, ग्वाल, श्मोह, पानवी, डवार्च, शरटी, पड़ौर, पेरी और नित्थर के ग्रामीणों ने भाग लिया। मेले में मुख्य आकर्षण पारंपरिक लोक नृत्य और देव नृत्य है। मंदिर के पुजारी केशव राम शर्मा, देवी सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह ठाकुर और शेर सिंह ठाकुर का कहना है कि माता भुवनेश्वरी सावन के महीने में एक प्रविष्टि को तपस्या में बैठती है और चार प्रविष्टि को तपस्या से बाहर निकलती है। इस उपलक्ष्य पर पांच प्रविष्टि को पजाई मेला मनाया जाता है। कार्यक्रम में चायल वार्ड की जिला परिषद सदस्य पिंकी देवी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं। इनके अलावा पूर्व बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर, दुराह और लोट पंचायत के प्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।