फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The three-storey house of the former head of the village burnt down in Kyari village

Rampur Bushahar News: क्यारी गांव में पूर्व प्रधान का तीन मंजिला मकान जला

Tue, 17 Feb 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The three-storey house of the former head of the village burnt down in Kyari village
कोटखाई के क्यारी गांव में  पूर्व पंचायत प्रधान के  घर में आग पर काबू पाते ग्रामीण
60 प्रतिशत इमारत जली, आग पर काबू पाते समय चार लोग झूलसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)।
कोटखाई उपमंडल के क्यारी गांव में मंगलवार सुबह 5:30 बजे पूर्व प्रधान सुशील चौहान के तीन मंजिला लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही गांव में अफरातफरी मच गई और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने के दौरान सुशील चौहान, राजेंद्र चौहान और दो नेपाली मजदूर झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। लकड़ी से बना मकान होने के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते इमारत का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। कोटखाई के एसडीएम अभिषेक बरवाल ने बताया कि मकान लगभग 60 प्रतिशत तक जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है। यह तीन मंजिला लकड़ी का मकान था। इसमें कुल 20 कमरे बने हुए थे। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, प्रशासन की ओर से आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए स्प्रे मशीन की सहायता से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। कुछ ही देर में दमकल विभाग का वाहन भी मौके पर पहुंच गया, लेकिन गांव तक सड़क की दूरी अधिक होने के कारण दमकल विभाग की पाइप घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई। इस कारण दमकल कर्मियों को ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुटना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास के घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

इस हादसे में मकान के अंदर रखा सामान और भवन का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। नुकसान का अनुमान करीब 30 से 40 लाख रुपये लगाया गया है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। वहीं, ग्रामीणों ने भी प्रशासन से प्रभावित परिवार को अधिक सहायता देने की मांग की है।

कोटखाई के क्यारी गांव में  पूर्व पंचायत प्रधान के  घर में आग पर काबू पाते ग्रामीण

कोटखाई के क्यारी गांव में  पूर्व पंचायत प्रधान के  घर में आग पर काबू पाते ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed