{"_id":"6a6b5af56214dc17b102efb7","slug":"the-sub-division-level-independence-day-celebration-will-be-held-at-the-sports-complex-nirmand-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-166062-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्वतंत्रता दिवस पर महिला मंडल डालेंगे नाटी, देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत करेंगी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्वतंत्रता दिवस पर महिला मंडल डालेंगे नाटी, देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत करेंगी छात्राएं
विज्ञापन
उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह खेल परिसर निरमंड में मनाया जाएगा
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, एसडीएम ने की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को खेल परिसर निरमंड में मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया कि कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ शुरू होगा। सांस्कृतिक समारोह में महिला मंडल नाटी डालेंगे और स्कूल की छात्राएं देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत करेंगी। समारोह में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, निरमंड की छात्राओं की ओर से राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद पुलिस विभाग, स्थानीय विद्यालयों के एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड और सरकारी व निजी स्कूलों (स्काई स्मार्ट, एसवीएम, स्प्रिंगडेल स्कूल) के कैडेट्स की ओर से मार्च पास्ट और सलामी दी जाएगी। एसडीएम ने मार्च पास्ट की रिहर्सल के लिए कम से कम तीन दिन का समय निर्धारित करने के निर्देश दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दो महिला मंडलों की नाटी, निरमंड कॉलेज की छात्राओं का देशभक्ति नृत्य और भाषण शामिल होगा। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राएं देशभक्ति गीत प्रस्तुत करेंगी। खंड चिकित्सा अधिकारी ने आशा वर्करों की ओर से गैर-संक्रामक रोगों की रोकथाम पर जागरूकता स्किट तैयार करवाने का सुझाव दिया। निजी स्कूलों को भी देशभक्ति स्किट या गाना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समय सात से दस मिनट निर्धारित किया गया है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के लिए देशभक्ति आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें प्रत्येक सरकारी और निजी स्कूल से एक लड़का और एक लड़की भाग लेंगे। बच्चों के लिए पैक रेस का भी आयोजन होगा, जिसमें प्रत्येक स्कूल से दो लड़के और दो लड़कियां शामिल होंगी। महिलाओं के लिए चेयर रेस का आयोजन किया जाएगा। निदेशक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, निरमंड की ओर से फोटो गैलरी की व्यवस्था की जाएगी। समारोह स्थल पर शामियाना, लाइट और साउंड की व्यवस्था 15 अगस्त की सुबह 08:30 बजे तक स्थापित करने को कहा गया है। जलपान की व्यवस्था नगर पंचायत और व्यापार मंडल की ओर आपसी सहयोग से की जाएगी। समारोह स्थल की साफ-सफाई का जिम्मा नगर पंचायत निरमंड का रहेगा। जल शक्ति विभाग और विद्युत विभाग निरमंड को पानी और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। समारोह में प्रस्तुति देने वाले सभी स्कूली बच्चों, महिला मंडलों और आशा वर्करों को ट्रॉफी तथा छोटे-छोटे स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। परेड में भाग लेने वाले कॉलेज के छात्रों और बच्चों को पिछले वर्ष की भांति सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। उपमंडलाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सामाजिक सेवाओं, प्राकृतिक खेती, कृषि, बागवानी और कानून व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों के नाम 10 अगस्त तक कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए। मंच का संचालन जल शक्ति विभाग निरमंड के सहायक अभियंता कैलाश भारद्वाज और ग्राम पंचायत सचिव कुलवंत करेंगे।