फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The SDM interacted with the students

Rampur Bushahar News: एसडीएम ने विद्यार्थियों को कॅरिअर पर किया जागरूक

Sun, 18 Oct 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
The SDM interacted with the students
पीएम श्री स्कूल आनी में एनएसएस शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे एसडीएम लक्ष्मण कनेट को स
आनी (कुल्लू)। पीएमश्री स्कूल आनी में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर के दूसरे दिन कॅरिअर गाइडेंस एवं काउंसिलिंग सत्र आयोजित किया गया। इसमें एसडीएम आनी लक्ष्मण कनेट ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत कर स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। एसडीएम ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके लक्ष्यों, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन, कठिन परिश्रम और निरंतरता बेहद जरूरी हैं। युवाओं को अपनी रुचि और योग्यता पहचान कर लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करना चाहिए। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारियों कुंदन शर्मा और रेखा ठाकुर के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने श्रमदान कर स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। समापन पर उपप्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए एसडीएम का आभार जताया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक ठाकुर, उपाध्यक्ष रीना ठाकुर, एनएसएस स्वयंसेवी और स्कूल स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article