फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The price of milk should be made 30 rupees a liter

30 रुपये लीटर हो दूध का दाम : सभा

Sat, 26 Jun 2021 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। किसान सभा निरमंड इकाई के आह्वान पर टिक्करी कैंची स्थित हिमाचल दुग्ध शीत प्लांट के बाहर दुग्ध उत्पादकों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने दूध के दाम 30 रुपये लीटर देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

किसान सभा जिला महासचिव देवकी नंद, निरमंड किसान सभा अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर, सचिव जगदीश और दुर्गा नंद ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि आज लोग कृषि के साथ-साथ पशुपालन भी कर रहे हैं, जिनसे किसान दूध उत्पादन कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं, मगर इतनी मेहनत करने के बाद भी दूध का दाम पानी से भी कम मिल रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में दुग्ध उत्पादकों को घाटा उठाना पड़ रहा है। आलम यह है कि कई बार तो डिग्री कम होने पर दूध वापस किया जाता है या कम रेट दिया जाता है, जो कि दूध उत्पादकों के साथ ठगी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इनके लिए नीति बनानी चाहिए, ताकि दुग्ध उत्पादकों का शोषण न हो और दूध का सही दाम मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सभा ने प्रदर्शन कर सरकार से दूध का दाम 30 रुपये प्रति लीटर देने, दूध की पेमेंट हर माह 10 तारीख से पहले देने, डिग्री के नाम पर ठगी बंद करने और सभी सोसायटी में दूध की गुणवत्ता को जांचने के लिए टेस्टिंग मशीन देने सहित पशु औषधालय में खाली पद भरने और पशुचारे पर अनुदान देने की मांग उठाई है। ऐसा न होने पर आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर श्याम लाल, कांशी राम, श्याम सिंह, मनी राम, किशोरी लाल, मानदासी, फूला देवी, उषा देवी, शांता देवी, नोया राम, नेक राम, सुमित्रा देवी और सुनीता देवी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed