फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The post of secretary is vacant in Sangla for six months, development work is stalled

Rampur Bushahar News: सांगला में छह माह से सचिव का पद रिक्त, विकास कार्य ठप

Sun, 24 Aug 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
तीन हजार की आबादी वाली पंचायत सचिव के अभाव में परेशान
विज्ञापन

मनरेगा और 15वें वित्त आयोग के काम अधर में
डेपुटेशन पर सचिव भेजने से नहीं हो रहा स्थायी समाधान
ग्रामीण बोले- सरकार शीघ्र करे स्थायी नियुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की पर्यटन नगरी सांगला पंचायत में बीते छह माह से सचिव का पद रिक्त पड़ा है। बिना सचिव पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सरकार और पंचायतीराज विभाग की अनदेखी हजारों ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है।
गौरतलब है कि सांगला पंचायत में पिछले छह माह से सचिव की स्थायी नियुक्ति नहीं हो पाई है। इसके चलते पंचायत के विकास कार्यों को गति नहीं मिल पा रही। करीब तीन हजार की आबादी वाली पंचायत सचिव के अभाव में परेशानियों से जूझ रही है। विभाग द्वारा डेपुटेशन पर सचिव को तो भेजा जा रहा है, लेकिन स्थायी नियुक्ति न होने के कारण पंचायत और ग्रामीणों के कई विकास कार्य अधूरे रह जाते हैं। पंचायत के मनरेगा और 15वें वित्त आयोग सहित आम जनता के कार्यों को अमलीजामा पहनाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

यह चुनावी वर्ष है, ऐसे में यदि समय रहते ग्रामीणों के कार्य पूरे नहीं हुए तो उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ेगा। सचिव की स्थायी नियुक्ति न होने से ग्रामीणों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। विकास की राह देख रहे सांगला वासियों ने प्रदेश सरकार और पंचायतीराज विभाग से समस्या का शीघ्र समाधान कर पंचायत सचिव की नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान सांगला देवसांकी नेगी, उप प्रधान लोकेश नेगी, वार्ड सदस्य सरमुख सिंह नेगी, उपेंद्र नेगी, कमलेश कुमारी नेगी ने कहा कि सचिव की स्थायी नियुक्ति न होने से पंचायतों के विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। डेपुटेशन के चलते सरकारी कार्य ही पूरे नहीं हो पा रहे, ऐसे में आम लोगों के कार्य कैसे पूरे होंगे।

जिला पंचायत अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि सांगला पंचायत में रिक्त सचिव के पद की जानकारी उच्चाधिकारियों को समय-समय पर दी जा रही है। लोगों की सुविधा को देखते हुए कामरू पंचायत के सचिव को डेपुटेशन पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed