फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The outline was prepared after a meeting in Rampur

Rampur Bushahar News: भगवान परशुराम की चार ठहरियों के देवता बढ़ाएंगे फाग मेले की शोभा

Mon, 02 Mar 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The outline was prepared after a meeting in Rampur
रामपुर में फाग मेले की व्यवस्थाओं बारे चर्चा करते नोग गोहड़ी चार ठहरी परशुराम समिति के पदाधिकार
श्री सत्यनारायण मंदिर में एक साथ पकेगा सभी देवलुओं के लिए खाना
विज्ञापन

रामपुर में बैठक कर तैयार की रूपरेखा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
भगवान परशुराम की चार ठहरियों के देवता हर साल की तरह इस बार भी फाग मेले की शोभा बढ़ाएंगे। चारों देवता शहर के श्री सत्यनारायण मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे और यहां सभी देवलुओं का खाना एक साथ पकेगा। सोमवार को रामपुर में 5 से 8 मार्च तक होने वाले ऐतिहासिक फाग मेले को लेकर नोग गोहड़ी चार ठहरी परशुराम समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बहादुर लाल शर्मा ने की। श्री सत्यनारायण मंदिर में आयोजित इस बैठक में मंदिर समिति डंसा, लालसा, शनेरी, शिंगला और मंदिर समिति धारा सरघा के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मेले के चारों दिन देवताओं की सत्यनारायण मंदिर रामपुर से राज दरबार तक आने-जाने की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही यह निश्चित किया कि सभी देवताओं के देवलुओं का भोजन एक साथ बनेगा, जिसकी जानकारी सभी देवलुओं को दे दी जाएगी। अध्यक्ष बहादुर लाल शर्मा ने बताया कि नोग गोहड़ी चार ठहरी एक ऐतिहासिक भूमि है, जहां त्रेतायुग में भगवान परशुराम ने तपस्या की थी और लालसा में मां मंगला काली सतयुग से विराजमान हैं। इस ऐतिहासिक विरासत को संजोये नोग गोहड़ी चार युगों से सनातन के परचम को लहरा रही है। उन्होंने बुशहर की समस्त जनता से चार ठहरी नोग गोहड़ी की ओर से फाग मेले में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पधार कर मेले और देव संस्कृति की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed