Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The only bus service for Jagori Panchayat has been at a standstill for six months

Rampur Bushahar News: छह माह से ठप पड़ी जगोरी पंचायत की एकमात्र बस सेवा, ग्रामीण परेशान

Fri, 06 Nov 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
बसों और टायरों की कमी बताकर एचआरटीसी ने जताई असमर्थता
विज्ञापन

. ग्रामीणों ने दी आरएम कार्यालय के बाहर धरने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की दुर्गम 15/20 क्षेत्र की जगोरी पंचायत में छह माह से एचआरटीसी की एकमात्र बस सेवा ठप पड़ी है। बस सेवा बंद होने से पंचायत के ग्रामीणों, विद्यार्थियों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में दिवाली के दौरान अतिरिक्त बसें चलाने के दावों के बीच इस दुर्गम क्षेत्र के लोग छह माह से बस सुविधा बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। बस सेवा बंद होने के कारण विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों, सरकारी कार्यों और उपचार के लिए भी निजी गाड़ियों में महंगा किराया चुकाकर सफर करना पड़ रहा है। जगोरी से ज्यूरी बाजार करीब 25 किलोमीटर दूर है, जबकि मरीजों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल रामपुर पहुंचना पड़ता है। बस सुविधा न होने से ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, दिवाली की खरीदारी और लवी मेले में पहुंचना भी उनके लिए मुश्किल हो गया है। जगोरी पंचायत की प्रधान सुनीता मेहता ने बताया कि पंचायत के लिए चलने वाली एकमात्र एचआरटीसी बस पिछले छह माह से बंद है। इस संबंध में पंचायत प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) से मुलाकात कर बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई थी। हालांकि, निगम प्रबंधन ने बसों और टायरों की कमी का हवाला देते हुए फिलहाल बस चलाने में असमर्थता जताई। प्रधान ने एचआरटीसी प्रबंधन से जल्द बस सेवा बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बस नहीं चलाई गई तो पंचायत के ग्रामीण रामपुर स्थित आरएम कार्यालय के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे। उधर, एचआरटीसी रामपुर के अड्डा प्रभारी स्वरूप चंद ने बताया कि टायरों की कमी के चलते जगोरी के लिए बस नहीं भेजी जा रही है। जैसे ही टायर उपलब्ध होंगे, बसें सभी रूटों पर भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article