फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The NJHPS project set a record for the highest power generation in a single day

Rampur Bushahar News: एनजेएचपीएस ने एक दिन में सर्वाधिक 39.571 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का रचा कीर्तिमान

Sun, 05 Jul 2026 05:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
The NJHPS project set a record for the highest power generation in a single day
1500 मेगावाट एनजेएचपीएस परियोजना ने दूसरा सर्वाधिक एकदिवसीय विद्युत उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया। स
. इससे पूर्व 13 अगस्त 2024 में सर्वाधिक 39.572 मिलियन यूनिट हुआ था उत्पादन
विज्ञापन


. अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजय कुमार शर्मा ने टीम एनजेएचपीएस को दी बधाई

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
एसजेवीएन की 1500 मेगावाट एनजेएचपीएस परियोजना ने एक दिन में सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान रचा है। परियोजना ने एक दिन में सबसे अधिक विद्युत उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया है। एनजेएचपीएस ने शनिवार को एक दिन में 39.571 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया। भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना एसजेवीएन के नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ एनजेएचपीएस ने 18 जुलाई 2023 को स्थापित 39.570 मिलियन यूनिट के अपने पूर्ववर्ती दूसरे सर्वाधिक एकल-दिवसीय ऊर्जा उत्पादन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह कीर्तिमान एनजेएचपीएस की परिचालन उत्कृष्टता, टीम भावना और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एसजेवीएन भविष्य में भी इसी समर्पण एवं कार्य संस्कृति के साथ ऊर्जा उत्पादन के नए मानदंड स्थापित करता रहेगा। एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने कहा कि यह सफलता संगठन की सुदृढ़ कार्य संस्कृति, कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और विभिन्न विभागों के प्रभावी समन्वय का परिणाम है। निदेशक (वित्त) पार्थजीत डे ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन संगठन की वित्तीय सुदृढ़ता और दीर्घकालिक स्थिरता का आधार होता है। निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल ने कहा कि यह उपलब्धि परियोजना की उच्च तकनीकी विश्वसनीयता, कुशल संचालन, अनुरक्षण व्यवस्था और सभी तकनीकी टीमों के अद्भुत समन्वय का परिणाम है। नाथपा-झाकड़ी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने इस उपलब्धि के लिए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, निदेशक (कार्मिक), निदेशक (वित्त) और निदेशक (परियोजनाएं) के मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed