फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The new executive committee of the student union took the oath at Saraswatinagar College

Rampur Bushahar News: आंचल अध्यक्ष, पूनम उपाध्यक्ष और अदिति शर्मा बनीं महासचिव

Wed, 30 Sep 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The new executive committee of the student union took the oath at Saraswatinagar College
सरस्वतीनगर कॉलेज मे छात्र संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ। संवाद
सरस्वतीनगर कॉलेज मे छात्र संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की केंद्रीय छात्र संघ की नई कार्यकारिणी के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. सुमित्रा चौहान ने की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता विशेष रूप से मौजूद रहीं। समारोह में बीए तृतीय वर्ष की आंचल ने अध्यक्ष पद के लिए शपथ ली। इनके अलावा बीकॉम तृतीय वर्ष की पूनम ने उपाध्यक्ष, बीएससी द्वितीय वर्ष की अदिति शर्मा ने महासचिव और बीसीए प्रथम सेमेस्टर के कृष ने संयुक्त सचिव के रूप में शपथ ली। इसके अलावा विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों से चयनित डीआर और स्नातक कक्षाओं से चयनित सीआर ने भी अपने पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली। महाविद्यालय के क्लबों, समितियों और इकाइयों के लिए चयनित विद्यार्थियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। रिजुल और संजना को सांस्कृतिक गतिविधियों, यूनिक ठाकुर और रिधिका को एनसीसी, मयंक शर्मा और शिखा को एनएसएस, स्नेहा को रेंजर, अंकेश को रोवर, निखिलेश सेठी को ईको क्लब और वासवी को रेड रिबन क्लब की जिम्मेदारी दी गई। प्रिया चांजटा को अंग्रेजी साहित्य सोसायटी, चेतन धालटा को नाट्य क्लब, अभिज्ञा शर्मा को साहित्यिक क्लब, मानस और दिव्या को खेलकूद और निकिता को युवा पर्यटन क्लब की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अविनाश को विज्ञान संपादक, जीनत को अंग्रेजी संपादक, अमन को हिंदी संपादक, अमित को पहाड़ी अनुभाग संपादक, अखिल पांचटा को संस्कृत संपादक और अदिति शर्मा को वाणिज्य संपादक बनाया गया। प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन, जिम्मेदारी और टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article