फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The message of environmental protection was given by planting trees in the bush

Rampur Bushahar News: झाकड़ी में पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Thu, 21 May 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The message of environmental protection was given by planting trees in the bush
झाकड़ी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। स्रोत : परियोजन
रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय एवं निगम कार्यालय शिमला के दिशा-निर्देश पर नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन 31 मई तक किया जा रहा है। वीरवार को परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस राजीव कपूर के नेतृत्व में सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर में पौधरोपण किया गया।परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर राजीव कपूर ने कहा कि पेड़ों की संख्या लगातार कम होने के कारण ग्लोबल वार्मिंग और पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन की ओर से परियोजना परिसर के भिन्न-भिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों को पेड़ों के महत्व के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ पौधरोपण करने और रखरखाव के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article